कांग्रेस का उपवास व धरना मनरेगा बचाओ को लेकर संघर्ष

सूरजपुर/ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक पर एक दिवसीय उपवास और शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जिला प्रभारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव तथा कांग्रेस नेता दानिश रफीक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांंग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया गया।

अग्रसेन चौक पर आयोजित सामूहिक उपवास और धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने चरखा चलाकर सूत भी काता। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी सुबह से लेकर शाम तक उपवास व प्रदर्शन में बैठे रहे। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित उपवास और धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतापपुर, सलका, लटोरी, भैयाथान, ओड़गी, सूरजपुर, रामानुजनगर व प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से इस्माईल खान, संजय डोसी, हेमलता राजवाड़े, विद्या सागर सिंह, मेहंदी यादव, विमलेश तिवारी, सुनील अग्रवाल, नवीन जायसवाल, आनंद कुंवर, प्रवेश गोयल, जगतलाल आयाम, संतोष पावले, रूपदेव कुशवाहा, शांतनु सिंह, इम्तिेयाज जफर, चन्द्रदत्त दुबे, दीपक साहू, कवल बिहारी सिंह, विमला सिंह, लीली राजवाड़े, जरीना सुल्ताना, अभिषेक श्रीवास्तव, संजीत यादव, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, संजीव सेट्ठी, विक्की समद्दार, परमेश्वर राजवाड़े, शक्ति ठाकुर, अभय लकड़ा, गीता सिंह, लिवनेश सिंह, किशुन सिंह, गिरधारी साहू, समीम पलीहा, संदीप शर्मा, दुर्गा सिंह, सतवंत सिंह सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *