गोंदिया को 6-0 से हराकर डीपीएस छिंदवाड़ा ने फाइनल में किया प्रवेश

सूरजपुर/ एमपावर इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंडर-14 वर्ग में एलॉन्स पब्लिक स्कूल ने आरडब्ल्यूएस महासमुंद को 4–0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एसआरवीएम स्कूल, सूरजपुर और कोलंबिया स्कूल, रायपुर के बीच मुकाबला 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद कोलंबिया स्कूल, रायपुर ने आरडब्ल्यूएस महासमुंद को 1–0 से हराया, जबकि डीपीएस संबलपुर ने एलॉन्स पब्लिक स्कूल को 1–0 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में जेपी कांकेर ने एसआरवीएम स्कूल, सूरजपुर को 4–0 से हराया। वहीं डीपीएस छिंदवाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरडब्ल्यूएस गोंदिया को 6–0 से शिकस्त दी।

टूर्नामेंट के दौरान जिले के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा, लोक अभियोजक राजू दास, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल सहित मीडिया समूह से सुनील अग्रवाल, विनय मिश्रा, जानी खान, समरोज खान, विष्णु कसेरा, अमीर खान, कौशलेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार साहू तथा नीरज कुमार साहू शामिल रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। उक्त तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आज खिताबी व फाईनल मुकाबला खेला जाएगा। तीन दिनों के इस आयोजन का समापन साधुराम विद्या मंदिर प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे संपन्न ZA होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *