अग्रवाल महिला मंडल का सर्वसम्मति से हुआ गठन

सूरजपुर/अग्रवाल महिला मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से ममता अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में सीमा गर्ग को सचिव, रिंकी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुमन गोयल एवं सोनू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सीमा गोयल को सह सचिव तथा काजल अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

संरक्षक मंडल में नयनकला गर्ग, कमलेश गोयल, लता गोयल, ललिता तायल, मीना गोयल, आशा अग्रवाल एवं विजया गर्ग को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मीरा अग्रवाल, मंजू गोयल, सपना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सोमिल अग्रवाल, गीता अग्रवाल, रेनी अग्रवाल, रेखा गोयल, उषा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीता गोयल, कनक गोयल, पिंकी गोयल, कुसुम अग्रवाल, स्वाति गोयल, विधि अग्रवाल एवं पिंकी केजरीवाल को शामिल किया गया। इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक में सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति पूर्ण सहयोग एवं विश्वास व्यक्त करते हुए अग्रवाल समाज की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *