Last Updated:December 28, 2025, 20:42 IST
न्यू ईयर पर बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर में कई बेहतरीन और सुरक्षित जगहें मौजूद हैं. स्मृति वन और स्मृति वाटिका प्रकृति और शांति का अनुभव कराती हैं. ऊर्जा पार्क बच्चों को खेल-खेल में ज्ञान देता है, वहीं कानन पेंडारी और वंडर वर्ल्ड मनोरंजन से भरपूर हैं. इन टॉप 5 जगहों पर फैमिली के साथ न्यू ईयर को यादगार बनाया जा सकता है.
बिलासपुर में कानन पेंडारी जू और सफारी बच्चों की सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है. यहां शेर, बाघ, हिरण और कई तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं, जो बच्चों के लिए रोमांच से भरपूर अनुभव होता है. न्यू ईयर पर फैमिली के साथ घूमने और बच्चों को वन्यजीवों से रूबरू कराने के लिए यह जगह बेहद खास है.
वंडर वर्ल्ड बच्चों की मस्ती और एडवेंचर का हॉटस्पॉट है. यहां मौजूद झूले, गेम्स और मनोरंजन के साधन बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आते हैं. न्यू ईयर के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और उत्सव के माहौल में यह जगह बच्चों के लिए यादगार बन जाती है.
ऊर्जा पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का भी बेहतरीन केंद्र है. यहां सोलर और पवन ऊर्जा से जुड़े मॉडल लगे हैं, जिससे बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीखते हैं. न्यू ईयर पर बच्चों को घूमाने के साथ कुछ नया सिखाने की सोच रहे हैं, तो ऊर्जा पार्क एक शानदार विकल्प है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्मृति वन बिलासपुर की सबसे शांत और हरियाली से भरपूर जगहों में से एक है. न्यू ईयर की छुट्टियों में बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने के लिए यह जगह बेहद खास है. यहां खुले मैदान, पेड़-पौधे और साफ वातावरण बच्चों को आज़ादी से खेलने का मौका देते हैं, वहीं परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी यह एक परफेक्ट स्पॉट है.
स्मृति वाटिका एक साफ-सुथरी और सुकून भरी जगह है, जहां बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकते हैं. हरियाली, बैठने की बेहतर व्यवस्था और शांत वातावरण इसे फैमिली आउटिंग के लिए आदर्श बनाता है. न्यू ईयर पर बच्चों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए स्मृति वाटिका बेहतरीन विकल्प.
First Published :
December 28, 2025, 20:42 IST
चिड़ियाघर और फन वर्ल्ड, बिलासपुर में बच्चों के लिए न्यू ईयर का बेस्ट प्लेस
