Last Updated:December 28, 2025, 15:34 IST
5 Best Tourist Spots In Surguja: इन सभी पर्यटन स्थलों की खास बात यह है कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर देखने को मिलता है और घूमने-ठहरने का खर्च भी ज्यादा नहीं आता है। आप मात्र 1500 से 3000 रुपये के बजट में यहां घूमकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बना सकते हैं।
नए साल में अगर आप हरियाली, मनमोहक झरनों और करिश्माई प्राकृतिक नज़ारों के बीच सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं, तो सरगुजा की ये खूबसूरत जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. टाइगर पॉइंट बायो-डायवर्सिटी नवाका विहार, नवानगर का घाघी झरना, परपटिया सनसेट पॉइंट और कापू बॉर्डर में स्थित मेहता पॉइंट ऐसी जगहें हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ खुशी-खुशी वक्त बिताकर नए साल को यादगार बना सकते हैं.
सरगुजा का मैनपाट, जहां करीब 80 फीट की ऊंचाई से गिरता मनमोहक झरना है, नया साल मनाने के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है. यहां की हरियाली और शांत वातावरण में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरे पल बिताकर नए साल का जश्न मना सकते हैं. मैनपाट आने-जाने में आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा, मात्र 500 से 800 रुपये तक का खर्च आएगा. वहीं, टाइगर पॉइंट में प्रवेश शुल्क केवल 50 रुपये है, जबकि खाने-पीने का खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 150 से 200 रुपये ही पड़ता है. खूबसूरत नजारों के बीच कम बजट में नया साल मनाने के लिए मैनपाट एक शानदार विकल्प है.
बायो डायवर्सिटी नवाका विहार एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां आप बोटिंग, सुकून, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और शांत वातावरण के बीच अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मना सकते हैं. यहां आने का कुल खर्च मात्र लगभग 800 रुपये है, जिसमें बोटिंग का आना-जाना 400 रुपये, खाने-पीने का खर्च करीब 300 रुपये और बाकी खर्च शामिल है. कम बजट में यहां आप अपनों के साथ न्यू ईयर के यादगार पल बिता सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घाघी झरना, जो अंबिकापुर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, न्यू ईयर मनाने के लिए एक बेहतरीन और सुकूनभरी जगह है. यहां प्रवेश शुल्क मात्र 20 रुपये है, आने-जाने का खर्च लगभग 50 रुपये पड़ता है और खाने-पीने सहित कुल खर्च 200 से 250 रुपये के बीच रहता है, जिससे आप कम बजट में यादगार न्यू ईयर मना सकते हैं.
कापू बॉर्डर में स्थित मेहता पॉइंट प्राकृतिक रूप से न्यू ईयर मनाने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. यहां हरियाली और खूबसूरत नजारों के बीच आप कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं, साथ ही पैरा सेलिंग का रोमांचक अनुभव भी कर सकते हैं.
यहां न्यू ईयर मनाने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 2000 रुपये का खर्च आता है, जिसमें करीब 500 रुपये कैंपिंग व खाने-पीने के और 1000 रुपये पैरा सेलिंग के शामिल हैं. इस तरह कम बजट में आप प्रकृति के बीच यादगार न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं.
मैनपाट के परपटिया स्थित सनसेट पॉइंट न्यू ईयर मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां आप खूबसूरत सूर्यास्त और मनमोहक शाम का आनंद लेते हुए नए साल का जश्न मना सकते हैं. यहां आने-जाने और खाने-पीने सहित कुल खर्च लगभग 500 से 700 रुपये के बीच आता है, जबकि प्रवेश के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता.
First Published :
December 28, 2025, 15:34 IST
नए साल पर ट्रिप का प्लान? सरगुजा के ये हैं शानदार और सस्ते 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन
