कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का जिले में किया गया भव्य स्वागत

 

सूरजपुर .. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सूबे के पूर्व मुखिया व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का जिले की सीमा से सम्मेलन स्थल तक भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय सेवाकुंज में आयोजित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शशि सिंह के प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों व जिले से आये हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस के आयोजन से जिले का सियासी पारा भी बढ़ गया। इस दौरान भूपेश बघेल ने बताया कि उनकी सरकार ने पांच वर्षों में 95 नई विकास योजनाओं से नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा था। अब ये सरकार उन योजनाओं को बंद करने में लगी है। चहूंओर अराजकता का वातावरण है, रोजगार, भर्ती सब बंद है और सभी विभागों में गड़बड़ी का आलम है। अधिकारी-कर्मचारी, महिला, युवा, मजदूर, किसान सभी आंदोलन के रास्ते पर हैं। आज लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है और इसे कांग्रेस पार्टी अपने तरीके से लड़ेगी। गरीब, जनता, व्यापारी, महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी के साथ कांग्रेस खड़ी है। भूपेश बघेल ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने स्कूल खोले और ये बंद कर रहे हैं, हमने गौठान खोला इन्होंने बंद कर दिया, हमने रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया, ये बंटाधार करने में लगे हैं। आज मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और अब मनरेगा को भी षड़यंत्रपूर्वक बंद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के निर्माण के लिए आजादी से पहले लड़ी और अब जब अत्याचार और अराजकता का वातावरण है, तब भी लड़ रही है। विभिन्न विभागों में हो रही गड़बड़ियों और कई मामलों को लेकर भूपेश बघेल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि आज किसान धान बेचने के लिए मण्डियों और केन्द्रों में चक्कर लगा रहे हैं। इस दौरान सरकार के द्वारा किए जा रहे निजीकरण को लेकर भी भूपेश बघेल ने कटाक्ष करते हुए राज्य व केन्द्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह को भी याद करते हुए मंच से पूर्व विधायकों व जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शशि सिंह को सहयोग और मदद कर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके पूर्व पारंपरिक सुआ, सैला व करमा नर्तक दलों ने पारंपरिक स्वागत किया व सूरजपुर सीमा पर संजयनगर में विक्की समद्दार, सिलफिली में अभय कुमार व मिक्का, जयनगर में वेद मिश्रा, बिश्रामपुर संजीत यादव, नरेन्द्र जैन, सोमू सिंह, टोल प्लाजा में अभिषेक श्रीवास्तव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ श्री बघेल का स्वागत किया। सूरजपुर में कार्यक्रम के उपरांत जिला महासचिव संजय डोसी व अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जीएस मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशि सिंह के शिवपुर निवास व रामानुजनगर में कांग्रेस नेता इस्माईल खान के निवास पर भी पहुंचे और भेट मुलाकात की। सूरजपुर जिला सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल व आभार प्रदर्शन मेहंदी यादव ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष विन्ध्येश्वर शरण सिंह, कांग्रेस नेता दानिश रफीक के साथ संजय डोसी ने स्वागत उद्बोधन व शशि सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। समारोह के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर, ओड़गी, बिहारपुर, भैयाथान, सलका, लटोरी, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर विकासखण्ड व नगरीय निकायों से बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। वहीं पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजू बाबा, जिपं सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, विद्यासागर सिंह, अशोक जगते, नजीर अजहर, चन्द्रदत्त दुबे, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, नवीन जायसवाल, संजू श्रीवास्तव, प्रवेश गोयल, रावेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप साहू, महेन्द्र साहू, आनंद कुंवर, विमला सिंह, आलोक साहू, तुलसी सिंह, संतोष पावले, चन्द्रभान सिंह, अरविंद यादव, रामलखन सिंह, विकास सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संजीत यादव, गोरखनाथ पाठक, संजय यादव, रामकुमार सिंह, त्रिभूवन सिंह, जगत आयाम, अनिल गुप्ता, कंचन सोनी, संजय यादव, अवधेश गुर्जर, गोवर्धन सिंह, अवल बिहारी टेकाम, आनंद चौधरी, राजू गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मंचासीन थे। श्री बघेल के साथ रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, भाटापारा, बिलासपुर व अन्य जिलों से भी कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियों ने सम्मेलन में शिरकत की।

 

आदिवासी समाज ने किया पारंपरिक तीर-धनुष से स्वागत 

सम्मेलन के दौरान जिले के आदिवासी समाज ने श्री बघेल का पारंपरिक वेशभूषा में तीन-धनुष से सम्मान करते हुए आदिवासी परंपरा से उनका जिले में अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी व कांग्रेस संगठन के आदिवासी नेता उपस्थित रहे।

 

जल्द तैयार होगा आपके जिले का राजीव भवन 

जिलाध्यक्ष शशि सिंह के आह्वान पर श्री बघेल ने कहा कि जल्द ही सूरजपुर जिले का राजीव भवन तैयार होगा। इसमें होने वाले खर्च की आधी राशि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदान होगी तथा आधी राशि स्थानीय स्तर पर सहयोग निधि से लेने के लिए उन्होंने जिला कांग्रेस के द्वारा जारी सहयोग निधि पत्र पर स्वयं भी एक लाख रूपए की राशि देते हुए भवन निर्माण की दिशा को प्रशस्त किया और राजीव भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता सुनील अग्रवाल को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *