02 से 09 जनवरी तक उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का किया जायेगा आयोजन

 

सूरजपुर..राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाये जाने के तारतम्य में 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की विभागीय गतिविधियां के लिए विशेष सप्ताह निर्धारित किया गया है। इस विशेष सप्ताह में जिले के समस्त उचित मूल्य दूकानों में ’’चावल उत्सव तथा उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह’’ का आयोजन किया जाना है।कलेक्टर  एस जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्थित उचित मूल्य चावल उत्सव हेतु ग्राम पंचायत सचिव एवं नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में राजस्व निरीक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित किया गया हैं।

02 से 09 जनवरी 2026 तक प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालक एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में रजत जयती चावल उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके सम्बन्ध में पंचायतों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गये हैं। रजत जयंती चावल उत्सव के दौरान ई-केवायसी हेतु शेष राशनकार्ड, हितग्राहियों को ईं-केवायसी पूर्ण कराने का प्रयास किया जाये। रजत जयंती चावल उत्सव में विभागीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिको को दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *