सूरजपुर /भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पूरे जिले में सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल सूरजपुर में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। जिलाध्यक्ष कपिल पाण्डेय ने सेवा भाव के साथ मरीजों की सेवा करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही संगठन की मूल भावना है।
इसी क्रम में रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की गई।
साथ ही किसान मोर्चा जिलामंत्री मोहन शर्मा एवं लटोरी मंडल अध्यक्ष हिराधन रजवाड़े के नेतृत्व में सेवा कार्य करते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं सूरजपुर जिले के प्रेमनगर मंडल में कृषि अभियांत्रिकी व सिंचाई प्रकल्प के प्रदेश सहसंयोजक श्री वीरेंद्र कुमार जायसवाल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रेमनगर में केक काटकर श्री आलोक सिंह ठाकुर जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपेक्षा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा निरंतर किसानों के हित में कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आलोक सिंह ठाकुर जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता —

कपिल पाण्डेय जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा वरिष्ठ भाजपा नेता शशि तिवारी,अजय अग्रवाल जिला महामंत्री, लवकेश पैंकरा, लाल संतोष सिंह प्रभारी, बिलासपुर संभाग, वीरेंद्र कुमार जायसवाल प्रदेश सहसंयोजक, कृषि अभियांत्रिकी व सिंचाई प्रकल्प,फुलेश सिंह सिरदार जनपद अध्यक्ष, राजेश तिवारी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, श्रीमती नयन सिरदार जिला पंचायत सदस्य मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू शिवचरण नापित, नीतिश सिंह, रामनारायण तंवर, हिराधन रजवाड़े शिवशंकर साहू, भुवनेश्वर साहू सतीश जायसवाल, रामकुमार सिरदार, विजय सिदार ,अरुण सिंह जनक साहू, प्रेमचंद देवांगन, विकास गुर्जर, रोहन देवांगन, अशोक साहू, आशीष गुर्जर, सोहन कुर्रे, प्रेम कुशवाहा, केशव सिंह, मिथिला बंजारा भाजपा मंडल अध्यक्ष, शिनन्दन सिंह मराबी , रोहित मानिकपुरी, सुभाष साहू , बादल सूर्या व रामानुजनगर में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा , महामंत्री रामकुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष दुबे ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजेश साहू ,जनपद जांगड़े सहित किसान मोर्चा व भाजपा- भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
