इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

 

सूरजपुर/ साधु राम विद्या मंदिर सूरजपुर द्वारा आयोजित एमपावर इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को विद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के गरिमामयी आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों के परिचय के साथ, फ्लैग होस्टिंग, दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के साथ विशिष्ट अतिथि में एमपावर के डायरेक्टर गोविंद मुदलियार, एमपावर की एचआर निधि, साधु राम विद्या मंदिर के डायरेक्टर डॉ. राहुल अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व पार्षद संजय डोसी, विद्यालय की प्राचार्या खुशबू सिंह तथा उप-प्राचार्य दीन दयाल तिवारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन तुलेश्वर राजवाड़े, दीपक पटले व निदा फ़ाजली रही। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि योगेश पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन,नेतृत्व व टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि न तो हार से घबराना है।

न जीत पर इतराना है। बच्चो के साथ अपनी पढ़ाई का समय और यूपीएससी के अनुभवों को साझा किया व कहा कि स्कूली शिक्षा में नकारात्मकता को छोड़ कर सकारात्मक पर फोकस करें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में निरंतर आगे बढ़े। वही टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोलंबिया ग्लोबल स्कूल, रायपुर एवं रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, गोंदिया के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, गोंदिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिवार, प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, खेल भावना एवं अनुशासन के उत्कृष्ट वातावरण में तीन दिनों तक चलेगा। टूर्नामेंट का समापन व फाईनल मुकाबला 08 अगस्त को खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *