सूरजपुर /छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड चांदनी बिहारपुर में कनिष्ठ यंत्री कार्यालय के पास छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के शिवप्रसाद सिंह जी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में रामपाल जयसवाल, रामप्रताप विश्वकर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, विजय कुमार पाठक, इंता बच्चन(सरपंच सेमरा ) व महेंद्र बैस (बीडीसी ठाड़ापाथर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि शिवप्रसाद सिंह जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिजली विभाग प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए सब्सिडी उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित कर केंद्र और राज्य शासन की योजना का लाभ लेने की बात कही। सहायक यंत्री विवेक पैकरा व कनिष्ठ यंत्री (भैयाथान) सम्मे लाल बंजारे ,कनिष्ठ यंत्री (चांदनी बिहारपुर) प्रशांत कुमार ने बताया कि 25 वर्षों में चांदनी बिहारपुर में उपभोक्ताओं की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।
विद्युत विभाग ने लाइनें, ट्रांसफार्मर और कनेक्शन बढ़ाकर उपभोक्ताओं की जरूरतों का लगातार ध्यान रखा है। कार्यक्रम में एकल बत्ती कनेक्शन धारी, घरेलू, गैर-घरेलू तथा कृषि पंप उपभोक्ताओं में से वे उपभोक्ता जो विद्युत का मितव्ययिता से उपयोग कर रहे हैं और समय पर भुगतान करते हैं, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें एकल बत्ती कनेक्शन श्रेणी में सम्मानित उपभोक्ता रूंझनिया गोंड, श्यामा देवी, राजपति सिंह, बत्सिया व घूरन साहू. गैर-घरेलू श्रेणी में सम्मानित उपभोक्ता अजय कुमार पाठक व दिलबस बाई और घरेलू श्रेणी में ईश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, गणेश साहू, शिवकुमार प्रजापति,कल्पना बारी व करमचंद सिंह को सम्मानित किया गया।
